जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
धेनु धारा फाउंडेशन
'गो हित जल-सुखमय कल '
गो सेवार्थ होने वाले सभी कार्यों में बने सहभागी
धेनु धारा फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य

धेनु धारा फाउंडेशन
कामधेनु गौ अभयारण्य, सालरिया, आगर-मालवा, मध्य प्रदेश, में गौ भैरव उपासक ग्वाल संत जी के मुखारविंद से एक वर्षीय गो कृपा कथा के एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के आयोजन के दौरान ग्वाल जी के मार्गदर्शन में गोवत्स किरण कृष्ण जी के नेतृत्व में बीमार और दुर्घटनाग्रस्त पवित्र पूजनीय गोवंश सेवा हित
“धेनु धारा फाउंडेशन” नाम की संस्था का शुभारंभ किया गया है।
आईये… अब हम जानते हैं कि हमें किस प्रकार से गौमाता की जल सेवा का सू अवसर प्राप्त हुआ है।और क्या कहते है धर्म ग्रंथ
(महाभारत, अनुशासन पर्व, दानधर्म पर्व, अध्याय, 69/7)
3. मातर: सर्वभूतानाम्,गाव: सर्वसुखप्रदा:।
(महाभारत की कथा वैशम्पायन जी, परीक्षित के पुत्र जनमेञ्जय को सुना रहे हैं)
भीष्म पितामह धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं कि- गाय माता सारे चराचर जगत की, संपूर्ण प्राणियों की माता है। एवं सारे संसार को सुख देने वाली है।
गो मनुष्य के जीवन का अवलंब है, गो कल्याण का परम निधान है। पहले के लोगों का ऐश्वर्य गो पर
अवलंबित था, आगे की उन्नति भी गो पर अवलंबित है। गो ही हर समय पुष्टि का साधन है।
वैदिक सनातन संस्कृति में गो जाति का बहुत बड़ा सम्मान है। प्रतिदिन के धार्मिक व्यवहारिक जीवन में गौ माता की अपेक्षा बनी रहती है। शास्त्रों में गौ माता के रोम-रोम में देवताओं का वास है, ऐसा वर्णन आता है।
गो के दर्शन व स्पर्श से रोग दोष पाप ताप की प्रशांति हो जाती है। जहाँ प्रसन्नता के साथ गौ माताएं भ्रमण करती हैं, श्वास लेती हैं, मूत्र, पुरीष उत्सर्जित करती हैं, वहाँ से विविध उपद्रव, दरिद्र दूर हो जाते हैं और सुख शांति तथा लक्ष्मी जी का वहाँ शुभागमन हो जाता हैं।
अतः उचित सेवा से भगवती गौमाताजी को प्रसन्न रखना मानव जाति का प्रधान कर्तव्य है। गौ-सेवा का ही एक अंग है- गौमाता के लिए जल की व्यवस्था करना।
हमारे देश में मनुष्य के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था क्रय करके धर्मार्थ जल मंदिर से अथवा प्राकृतिक संसाधनों पर अतिक्रमण कर के हो ही जाती है। लेकिन आज भी सुदूर क्षेत्र में पहाड़ों में, रेगिस्तान में गोवंश जल के अभाव में प्राण त्याग देता है, इसी बात को ध्यान मे रखते हुए “धेनु धारा फाउंडेशन” की शुरुआत की गई है।
इस फाउंडेशन द्वारा देश के समस्त अभावग्रस्त क्षेत्र में जहाँ पर गौमाता के लिए चिकित्सालय में जल की व्यवस्था नहीं है, वहाँ पर जल प्रबंधन का कार्य करना है। कुछ जिलों से प्रारंभ यह कार्य आगे संपूर्ण भारतवर्ष और भारत से बाहर भी जहाँ वेदलक्षणा गोमाता के लिए जल की व्यवस्था की आवश्यकता होगी, निष्काम भाव से कूप/खेली/ इत्यादि का व्यवस्थित एवं सुनियोजित प्रबंधन कार्य को करने का भाव है।
गो आश्रय स्थल पर गौमाता हेतु जल प्रबंध का सेवा कार्य मुक्ति का साधन है।यह हमारे धर्म ग्रंथ में भी लिखा है
1. तासां च प्रचरं कृत्वा तथैव सलिलाशयम् । स्वर्गलोकमुपाश्नन्ति बहून्यब्दगणानि तु ।।
गौमाता को चराकर उन्हें जलाशय तक घुमाकर जल पिलाने से मनुष्य अनंत वर्षों तक स्वर्ग में निवास करता है।
इस सेवा कार्य से आने वाले समय में विश्व में कोई भी गौमाता जल के अभाव में कष्ट नहीं पाए और अपनी दु:खमय लीला को पूर्ण करके समय से पूर्व गोलोक नहीं पधारें। इसी भावना के अनुसार धेनु धारा फाउंडेशन निष्काम भाव से गौ-सेवा का कार्य करेगा

हमारी प्रमुख सेवाएं
विशेष आवश्यकता होने पर गो चिकित्सालय में कूप की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना।
गो चिकित्सालय में खेली आदि जल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना
गो चिकित्सालय में टेंकर आदि जल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना
धार्मिक केंद्र स्थापित करना
फाउंडेशन के सदस्य


गोपाल स्वामी श्री गौशरणानंद सरस्वती जी - मार्गदर्शक

गोवत्स किरण कृष्ण जी- {Director}

गोवत्स कृष्ण किरण गोपाल जी - (Trustee)

रवि कुमार ठक्कर - (Trustee)

हरेश जोशी - (Trustee)
गौमाता को चराकर उन्हें जलाशय तक घुमाकर जल पिलाने से मनुष्य अनंत वर्षों तक स्वर्ग में निवास करता है।
Quick Links
COPYRIGHT ©️ 2025 DHENU DHARA FOUNDATION – ALL RIGHTS RESERVED